{"_id":"68dba0c50a5ce10d0c0d9e50","slug":"video-school-girl-visited-government-hospitals-in-shahjahanpur-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति 5.0: शाहजहांपुर में छात्राओं ने सरकारी अस्पतालों का किया भ्रमण, डॉक्टरों ने दिए स्वस्थ रहने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति 5.0: शाहजहांपुर में छात्राओं ने सरकारी अस्पतालों का किया भ्रमण, डॉक्टरों ने दिए स्वस्थ रहने के टिप्स
शाहजहांपुर में मिशन शक्ति 5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं ने मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण किया। इस बीच विभिन्न बीमारियों के उपचार के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया गया। एलवीजेपी इंटर कॉलेज तिलहर की छात्राओं ने सीएचसी का भ्रमण किया। वहां छात्राओं को क्षय रोग से बचाव की जानकारी दी गई। लाला हरीराम इंटर कॉलेज खुदागंज की छात्राओं को पीएचसी में डॉक्टर, फार्मासिस्ट व लैब टेक्निशियन ने मलेरिया, एचआईवी से संबंधित जांचों के बारे में बताया। पंडित रामदत्त इंटर कॉलेज भावलखेड़ा, पुरुषोत्तम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जलालाबाद, राजकीय हाईस्कूल बरीलालपुर निगोही, एवी रिच इंअर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल ढकिया रघा, चांदपुर खुटार, ढका घनश्यामपुर बंडा की छात्राओं ने पीएचसी-सीएचसी का भ्रमण कर मरीजों के उपचार की प्रक्रिया को समझा। नोडल अधिकारी दीपक दीक्षित ने बताया कि डॉक्टरों ने बालिकाओं को फास्टफूड खाने से परहेज रखने पर जोर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।