{"_id":"676d5b6a7ac90e9e92001a70","slug":"video-shahajahapara-ka-satadayama-ma-jal-sataraya-khal-paratayagatae-shanpr-kava-vana-ka-tama-na-jata-fatabl-ka-fainal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर के स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू, केवी-वन की टीम ने जीता फुटबाल का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर के स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू, केवी-वन की टीम ने जीता फुटबाल का फाइनल
शाहजहांपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं बुधवार को शुरू हो गई। पहले दिन जिला स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें फाइनल मुकाबला केवी-वन शिफ्ट सेकेंड की टीम ने जीता। स्टेडियम फुटबाल गर्ल्स टीम को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच केवी-वन शिफ्ट फर्स्ट व स्टेडियम गर्ल्स फुटबाल टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें स्टेडियम की टीम 1-0 से विजेता रही। दूसरा क्वार्टर फाइनल में मैच कंपोजिट स्कूल हथौड़ा को 2-0 से हराकर केवी-वन शिफ्ट सेकेंड की टीम विजयी हुई। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच एनटीआई बनाम स्टेडियम फुटबाल गर्ल्स टीम के बीच हुआ, इसमें स्टेडियम की टीम 2-0 से जीतकर फाइनल में पहुंची। दूसरे सेमीफाइनल में पेनाल्टी शूट आउट में केवी-वन शिफ्ट सेकेंड की टीम 1-0 से विजेता रही, एसएफसी फुटबाल टीम को हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम फुटबाल गर्ल्स टीम को 1-0 से हराकर केवी-वन शिफ्ट सेकेंड की टीम विजेता रही। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच को शुरू करवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।