{"_id":"66950073ed41323371048490","slug":"video-shahajahapara-ma-bugdhha-thakhana-aaya-tha-yavaka-pana-ma-dabkara-mata-tana-thana-btha-mal-shava","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में बाढ़ देखने आया था युवक, पानी में डूबकर मौत, तीन दिन बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में बाढ़ देखने आया था युवक, पानी में डूबकर मौत, तीन दिन बाद मिला शव
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव जमौर निवासी धर्मपाल का 20 वर्षीय पुत्र रोहित का शव कोतवाली क्षेत्र में स्थित बरेली मोड़ के पास नाले में पड़ा मिला। तीन दिन पहले बाढ़ का पानी देखने के लिए निकला था। गांव में क्लीनिक पर कंपाउडरी करने वाला रोहित 12 जुलाई को अपने गांव के दोस्तों के साथ बाढ़ का पानी देखने के लिए निकला था। ऑटो नहीं चलने पर सभी ट्रैक्टर पर सवार होकर बरेली मोड़ की तरफ आए थे। उसके दोस्त लौट गए, लेकिन रोहित का सुराग नहीं लगा। धर्मपाल ने काफी तलाश किया। परेशान होकर चौक कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर दी थी। सोमवार को दोपहर 12 बजे उसका शव साउथ सिटी कॉलोनी के दूसरे गेट पर पड़ा मिला। सूचना पर मां मैना देवी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।