{"_id":"6695167282a2cbde790291f6","slug":"video-shahajahapara-ma-tha-pakashha-ka-bca-fayaraga-marapata-oura-patharava-chhaha-aarapa-garafatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में दो पक्षों के बीच फायरिंग, मारपीट और पथराव, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में दो पक्षों के बीच फायरिंग, मारपीट और पथराव, छह आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर में रविवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। कई राउंड फायरिंग होने के साथ पथराव किया गया। सूचना पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार की रात करीब 11 बजे बाढ़ग्रस्त इलाके में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज होने के बाद मारपीट होने लगी। दोनों ओर से फायरिंग की गई। सूचना पर अशफाक नगर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के देखकर आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर छह लोगों को हिरासत में ले लिया। दरोगा दिनेश कुमार की ओर से सुभाषनगर मोहल्ले के रहने वाले हर्ष कुमार, विनीत, अमन, सूरज वर्मा, वैभव और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मारपीट और फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।