{"_id":"6a748393ef66d598fe015447","slug":"video-shahjahanpur-residents-distressed-by-traffic-jams-in-the-city-long-queues-of-vehicles-on-major-roads-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: शहर में जाम से लोग हुए बेहाल, प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: शहर में जाम से लोग हुए बेहाल, प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें
शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार दोपहर कई प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। टाउन हॉल स्थित कवि तिराहे, जेल रोड और अंटा-बिजलीपुरा मार्ग पर जाम लगा रहा। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे टाउन हॉल स्थित कवि तिराहे के पास अचानक यातायात का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। लाल इमली चौराहा से निशात सिनेमा जाने वाला मार्ग बंद होने के कारण अधिकांश वाहन कवि तिराहे की ओर मुड़ गए, जिससे वहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे जेल रोड पर भी जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। वहीं अंटा से बिजलीपुरा जाने वाला मार्ग भी जाम की चपेट में रहा। इस मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, स्कूली वैनों और अन्य वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण यातायात बाधित हो गया। करीब 30 मिनट तक सड़क पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। जाम के चलते स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि जल्द ही जाम से निजात दिलाने के लिए मजबूत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।