{"_id":"685fc2bb603c1bdcd50846e9","slug":"video-students-protested-against-the-merger-of-schools-in-shahjahanpur-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में विद्यालय को विलय करने के विरोध में बच्चों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में विद्यालय को विलय करने के विरोध में बच्चों ने किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर में प्राथमिक विद्यालय मढ़िया दीनातारा तारा ब्लॉक सिंधौली में विद्यालय विलय के खिलाफ बच्चों ने प्रदर्शन किया। बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि नियमों के विपरीत पेयरिंग के नाम पर ढाई से तीन किलोमीटर दूर पढ़ने जाने को मजबूर होना पड़ेगा। जनपद में 40 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों को विलय करने की तैयारी शुरू कर दी गई। इसे लेकर मढ़िया प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और अभिभावकों ने विरोध शुरू किया। उन्होंने प्रदर्शन किया। उनके अभिभावकों का कहना है कि काफी प्रयासों के बाद लगभग बीस साल पहले गांव में प्राथमिक विद्यालय के रूप में शिक्षा की किरण पहुंची थी, जिसे विद्यालय विलय की नीति से फिर से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आबादी क्षेत्र में एक किलोमीटर की परिधि में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना का नियम बनाया गया, जिस से ग्रामीण अंचल के बच्चों की सुगम शिक्षा की व्यवस्था हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।