{"_id":"68b6849ef79bbae1710e25bb","slug":"video-high-alert-for-flood-in-shamli-hundreds-of-bihar-crops-flooded-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: यमुना खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर, हाई अलर्ट, हजारों बीघा फसल बाढ़ के पानी में डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: यमुना खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर, हाई अलर्ट, हजारों बीघा फसल बाढ़ के पानी में डूबी
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:16 AM IST
कैराना में हथिनी कुंड बैराज से एक दिन पहले छोड़ें गये 3 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी के चलते मंगलवार सुबह यमुना खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। यमुना का उछाल मारता और शोर करता पानी आसपास के लोगों में दहशत भर रहा है। उधर यमुना में बाढ़ आने के कारण हजारों बीघा सब्जी, ईख और चारे की फसल में यमुना का पानी भर गया जिस कारण किसानों को चिंता सताने लगी।
सोमवार सुबह 9 बजे हथिनीकुंड बैराज पर पानी का अत्यधिक दबाव बढ़ने के चलते बैराज के सभी गेट एक साथ खोल दिए गए थे। हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार सुबह 9 बजे 3 लाख 29 हजार क्यूसेक अपनी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया। हालांकि इसके बाद पानी की मात्रा कुछ कम होती चली गई। इतना अधिक पानी एक साथ छोड़े जाने के चलते मंगलवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर समुद्र तल से 231.90 मीटर की ऊंचाई पर बह रहा था। यमुना नदी का खतरे निशान 231.5 मीटर पर है। तेज बहाव के साथ यमुना नदी का उछाल मारता और शोर करता पानी आसपास के गांव के लोगों में सिरहन पैदा कर रहा है। लोगों के जहन में 2013 की यमुना की बाढ़ द्वारा मचाई गई तबाही का मंजर याद आ रहा है। वही यमुना में बाढ़ के कारण आसपास से किसानों की हजारों बीघा फसलों में बाढ़ का पानी भर गया है। उधर प्रशासन द्वारा यमुना के सीमावर्ती गांव में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।