Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
Sawan Shivratri: A huge crowd of devotees gathered in Shiva temples in Shamli, chanting 'Har-Har Mahadev'
{"_id":"68809c629c9622745305168c","slug":"video-sawan-shivratri-a-huge-crowd-of-devotees-gathered-in-shiva-temples-in-shamli-chanting-har-har-mahadev-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सावन शिवरात्रि: शामली में शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,'हर-हर महादेव' का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन शिवरात्रि: शामली में शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,'हर-हर महादेव' का जयघोष
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:55 PM IST
Link Copied
शामली में सावन की शिवरात्रि पर जिलेभर के मंदिरों, शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ गया। मंदिरों में हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय, बोल बम, बम-बम के जयघोष गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने पूरे दिन का शिवरात्रि का व्रत रखकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। विधि विधान से पूजा अर्चना करके मनोकामनाएं मांगी।
बुधवार को सुबह तीन बजे से शहर के शिव चौक, हनुमान धाम मनकामेश्वर मंदिर, भाकूवाला, कैराना रोड गुलजारी वाला शिवालय, नौकुआ भूमिया खेडा मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर आदि मंदिराें में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष की विशेष-पूजा अर्चना करते हुए जलाभिषेक किया।
श्रद्धालुओं ने फल, बेलपत्र, भांग-धतूरा चढ़ाते हुए दूध, दही, गंगाजल, शहद, जल आदि से रूद्रभिषेक किया। हरिद्वार और पुरा महादेव से जलाभिषेक और विशेष पूजा अर्चना करने के बाद लौटे शिवभक्तों ने शहर के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक किया।
श्री हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी और गुलजारी शिव मंदिर के सेवादार महेश धीमान, सतेंद्र धिरियान ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही। इनके अलावा कैराना, जलालाबाद, ऊन, थानाभवन, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता , बाबरी के मंदिरों में भी श्रद्धालुओें की भीड़ लगी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।