{"_id":"6a7fef12ae707744ae05119f","slug":"video-shamli-nagar-panchayat-holds-grand-tiranga-yatra-in-thanabhawan-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: थानाभवन में नगर पंचायत की विशाल तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: थानाभवन में नगर पंचायत की विशाल तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के नारे
शामली जनपद के थानाभवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष राव मुश्यदा, उनके पति एवं प्रतिनिधि हाजी राव जमशेद और अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा के नेतृत्व में यात्रा टाउन एरिया कार्यालय से शुरू हुई। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा शामली बस स्टैंड, चौक बाजार, दीनदयाल मार्केट, नई घास मंडी, मेला ग्राउंड और टंकी चौक समेत विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय परिसर पहुंची। यहां ध्वजारोहण के बाद यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। नगर पंचायत सभासदों, कर्मचारियों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के बीच पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।