{"_id":"69aad2838744564d850f5bf2","slug":"video-upsc-result-2025-aastha-jain-from-shamli-secures-air-9-achieves-ias-dream-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: कांधला की बेटी आस्था जैन ने यूपीएससी में AIR 9 हासिल कर रचा इतिहास, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ आईएएस बनने का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: कांधला की बेटी आस्था जैन ने यूपीएससी में AIR 9 हासिल कर रचा इतिहास, तीसरे प्रयास में पूरा हुआ आईएएस बनने का सपना
शामली के कांधला कस्बे की रहने वाली आस्था जैन ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे कस्बे में खुशी का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई दे रहे हैं।
आस्था जैन के पिता अजय जैन एक सामान्य व्यापारी हैं और नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास उनकी कन्फेक्शनरी की दुकान है। परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है, जिनमें आस्था दूसरे नंबर की संतान हैं।
आस्था जैन का सपना शुरू से ही आईएएस बनने का था। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से यूपीएससी की तैयारी की।
पहले प्रयास में उन्होंने 131वीं रैंक हासिल की, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद कैडर में आईपीएस प्रशिक्षण के लिए भेजा गया।
दूसरे प्रयास में उन्हें 186वीं रैंक मिली, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था।
तीसरे प्रयास में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत में 9वीं रैंक हासिल कर अपना सपना साकार कर लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।