{"_id":"6821c7826ea2d2a7850c1cd2","slug":"video-brataya-ka-le-halvaii-bna-raha-tha-khana-tana-saldara-blsatafara-aaga-na-macaya-tadava-sata-ghara-jal-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरातियों के लिए हलवाई बना रहा था खाना, तीन सिलिंडर ब्लास्ट...फिर आग ने मचाया तांडव; सात घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों के लिए हलवाई बना रहा था खाना, तीन सिलिंडर ब्लास्ट...फिर आग ने मचाया तांडव; सात घर जले
यूपी के श्रावस्ती में रविवार को एक गांव में बरात आई थी। हलवाई खाना बना रहा था। इसी समय गैस पाइप में लीकेज होने से सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते तीन सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। आग से पंडाल और आसपास के सात घर जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
घटना सोनवा क्षेत्र के नारायणपुर के मजरा बैभी गांव की है। गांव निवासी ढोडे यादव की पुत्री का विवाह था। रात में बरातियों व रिश्तेदारों के लिए हलवाई खाना बना रहा था। इसी समय गैस सिलिंडर की पाइप से गैस लीक होने के कारण उसने आग पकड़ ली। पास रखे रसोई गैस के अन्य सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली।
देखते ही देखते तीन सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। इसके बाद टेंट भी धू-धूकर जलने लगा। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता पड़ोसी नारायण सोनकर, ननकऊ, गुरदास, लालजी, लक्ष्मी व सतीश के घर भी जलने लगे। सातों घरों का सामान जलकर राख हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।