{"_id":"67c83cea4e06f4e57100b0a7","slug":"video-sharavasata-bthathha-ka-tapasathal-pahaca-sharalka-oura-thailda-ka-anayaya-vashava-shata-ka-kamana-ka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रावस्ती: बुद्ध की तपोस्थली पहुंचे श्रीलंका और थाइलैंड के अनुयायी, विश्व शांति की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रावस्ती: बुद्ध की तपोस्थली पहुंचे श्रीलंका और थाइलैंड के अनुयायी, विश्व शांति की कामना की
बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती अनुयायियों से गुलजार रही। श्रीलंका से 65 व थाईलैंड से 40 सदस्यीय दल मंगलवार शाम तपोस्थली पहुंचा। इस दौरान दल के सदस्यों ने भिक्षु दीपालोक महाथेरो के नेतृत्व में आनंद बोधि पर प्रार्थना की। इसके बाद दल के सदस्यों ने मशाल लेकर तपोस्थली का भ्रमण कर विश्व शांति की कामना की।
इस दौरान भिक्षु दीपालोक महाथेरो ने कहा कि भगवान बुद्ध के पांच उपदेश को प्रत्येक प्राणी को अपने जीवन में उतारना चाहिए। इसमें हिंसा से विरत रहना, चोरी करने या जो दिया नहीं गया है उसको लेने से विरत रहना, लैंगिक दुराचार या व्यभिचार से विरत रहना, असत्य बोलने से विरत रहना व मादक पदार्थ सेवन से विरत रहना।
बुद्ध के इन पांच उपदेशों को हम व्यवहार के प्रशिक्षण के नियम के रूप में समझे न कि किसी आज्ञा के रुप में। यह ऐसा अभ्यास है जिसका विकास करके ध्यान, ज्ञान और दया को पा सकते हैं। हम इन पांच उपदेशों को कैसे समझते है, यह हमारे विवेक पर निर्भर करता है। यह पांच उपदेश यह नहीं सिखाते कि क्या सही है बल्कि अगर हम ईमानदारी से तय करे कि हमारे लिए क्या मददगार है और क्या हानिकारक।
इसी तरह अगर हमें दूसरों की आलोचना करने की गहरी आदत है तो हम चौथे उपदेश को अभ्यास के लिये चुन सकते हैं। इन उपदेशों का प्रयोजन हमे प्रसन्न रखना है और दुख से दूर रखना है। इस दौरान काफी संख्या में भिक्षु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।