{"_id":"69d79e2791ff2b1c2c0fc3ae","slug":"video-sharavasata-ma-brasha-thamana-ka-btha-nakal-thhapa-fasal-sakhana-ma-jata-kasana-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में बारिश थमने के बाद निकली धूप, फसल सुखाने में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में बारिश थमने के बाद निकली धूप, फसल सुखाने में जुटे किसान
श्रावस्ती में तराई के किसानों पर मौसम की मार बदस्तूर जारी है। मंगलवार की सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद बुधवार की रात एक बार फिर तेज हवा के साथ कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। लगातार दो दिन तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है और गेहूं की कटाई व मड़ाई थम गई है। बृहस्पतिवार को अधिकांश किसान खेत में कटी पड़ी फसल को सुखाने में जुटे रहे।
गिरंट क्षेत्र के काशीपुरवा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह धूप निकलने पर खेत में मड़ाई के लिए इकट्ठा की गई गेहूं की फसल को किसान सूखने के लिए खेत में बिखेरते दिखे। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही देख किसानों के चेहरे पर चिंता साफ झलकती दिखी।
काशीपुरवा निवासी किसान राम यादव ने बताया कि उनकी कुछ गेहूं की फसल कट गई थी और मड़ाई के लिए खेत में रखी थी। वहीं कुछ गेहूं की फसल अभी कटाई के लिए खेत में लगी है। लगातार दो दिन रुक-रुक कर हुई बारिश से जो फसल खेत में कटी पड़ी है, उसमें गेहूं का दाना काला पड़ने लगा है।
किसान तिलक राम और विजय पाल यादव ने बताया कि फसल को खेत में बिखेरा जा रहा है ताकि नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि खेत की मिट्टी भी भीगी है और गेहूं का ठंडल भी भीगा है। ऐसे में नमी के चलते सड़न होने की संभावना है। डंठल व बाली सड़ने पर मड़ाई में दिक्कत होगी और लगभग 10 प्रतिशत दाना गेहूं की बाली में ही रह जाएगा। गुणवत्ता में कमी होने पर सरकारी क्रय केंद्र पर इसकी बिक्री करना भी मुश्किल होगा। किसानों ने बताया कि भूसा बनाना भी मुश्किल होगा और अब महंगा भूसा खरीदना मजबूरी हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।