{"_id":"676bfa6e2760aecb2406272a","slug":"video-sharavasata-ma-tha-bika-ka-bhaugdhata-ma-tana-ghayal-ovarataka-karata-samaya-takaraii-thana-bika","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रावस्ती में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, ओवरटेक करते समय टकराईं दोनों बाइकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रावस्ती में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, ओवरटेक करते समय टकराईं दोनों बाइकें
श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में बदला गिरंट मार्ग पर ग्राम सुजानडीह के निकट बुधवार दो बाइक आपस में टकरा गईं। इससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बहराइच जिले के थाना रुपईडीहा अंतर्गत ग्राम बख्शी निवासी चेलेराम व छैलू बुधवार बदला चौराहा जा रहे थे। वहीं हरदत्त नगर गिरंट निवासी सुरेश कुमार बदला चौराहे से घर लौट रहा था।
बदला गिरंट मार्ग पर ग्राम सुजानडीह के निकट मिर्जापुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय दोनों बाइक आपस में टकरा गईं जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया गया जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। जबकि क्षतिग्रस्त बाइकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।