{"_id":"687f61a12c2b96b1230bb855","slug":"video-video-saikal-sa-sabja-bcana-ja-raha-vathathha-anayatarata-ha-khadada-ma-dab-mata-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: साइकिल से सब्जी बेचने जा रहा वृद्ध अनियंत्रित हो खड्ड में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: साइकिल से सब्जी बेचने जा रहा वृद्ध अनियंत्रित हो खड्ड में डूबा, मौत
गढ़ी गांव निवासी वृद्ध साइकिल से मंगलवार को सब्जी बेचने जा रहा था। अग्गापुर के निकट वह अनियंत्रित हो साइकिल सहित मार्ग किनारे खड्ड में गिर गया। वहां वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची भिनगा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भिनगा क्षेत्र के ग्राम गढ़ी निवासी शोभाराम (60) साइकिल से गांव गांव सब्जी बेच कर जीविकोपार्जन कर रहे थे। प्रतिदिन की भांति मंगलवार सुबह साइकिल पर सब्जी लेकर घर से बेचने के लिए निकले थे। इस दौरान जैसे ही वह क्षेत्र के ही अग्गापुर गांव के निकट पहुंचे तभी अग्गापुर गांव के पास अनियंत्रित हो साइकिल सहित मार्ग किनारे खड्ड में गिर गए।
इस दौरान खड्ड में पानी अधिक होने से उनकी डूबने से मौत हो गई। इस बीच मार्ग से होकर गुजरे ग्रामीणों ने देखा कि खड्ड में किसी का शव पड़ा है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने भिनगा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को खड्ड से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं, वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।