{"_id":"687f61946c259f02a70da944","slug":"video-video-sathagathha-parasathataya-ma-fatha-sa-ltaka-mal-vavahata-ka-shava-jaca-ma-jata-palsa-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
दिकौली गांव निवासी एक विवाहिता का शव मंगलवार को उसी के कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
भिनगा क्षेत्र के ग्राम जानकी नगर निवासी बेकारू ने अपनी पुत्री राजरानी (20) का विवाह तीन वर्ष पूर्व सोनवा क्षेत्र दिकौली गांव निवासी गोरखनाथ से किया था। मंगलवार सुबह गोरखनाथ अपने पिता चिरकू के साथ बहराइच मिल में काम करने गया था। इस दौरान घर पर राजरानी अपनी सास के साथ थी। उसकी सास बाला देवी फालिज से पीड़ित होने के कारण घर के बाहर बैठी थी। काफी देर तक राजरानी जब बाहर नहीं निकली तो सास बला देवी उसे पुकारते हुए कमरे में पहुंची। इस दौरान उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है।
खिड़की से देखा तो राजरानी का शव उसी कीसाड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटक रहा था। शव देख बालादेवी चीखने चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुन पहुंचे पड़ोसियों ने इसकी सूचना पति गोरखनाथ व ससुर चिरकू को दी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने सोनवा पुलिस को जानकारी दी।
फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में थानाध्यक्ष विशुनदेव पांडेय का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।