{"_id":"68bfff1100c4dc95830d1896","slug":"video-video-anayatarata-taraka-na-tarakatara-taral-ka-mara-takakara-bhajapa-nata-ka-bhanaii-saga-tha-anaya-ka-mata-2025-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, भाजपा नेता के बहनोई संग दो अन्य की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, भाजपा नेता के बहनोई संग दो अन्य की मौत
सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास हाईवे के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से एक मृतक भाजपा नेता का बहनोई है। हादसे के कारण नेशनल हाइवे पर यातायात भी बाधित रहा।
इलाके के बहुगुणा चौराहे से आगे आवास विकास के पास हेमपुरवा निवासी सुधाकर मिश्र (42) सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहे थे। उनके साथ मजदूर रामगोपाल (38) व एक अन्य अज्ञात युवक था। बाईपास पर जा रही सीमेंट लदी ट्राली को महोली की ओर से आ रहे ट्रक ने ओवरब्रिज से उतरते ही पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक व दो लेबर सड़क पर गिरे और ट्रक पीछे से रौंदता चला गया।
मृतकों में जिला पंचायत सदस्य मनोज तिवारी के बहनोई सुधाकर मिश्र, लेबर रामगोपाल व एक अज्ञात की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी नार्थ आलोक सिंह व सीओ सिटी विनायक भोंसले, नगर कोतवाल अनूप शुक्ल की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, हाईवे पर आधा घंटा यातायात बाधित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।