{"_id":"6804f103d7e2bd3e2a0baee9","slug":"video-a-huge-consignment-of-ganja-was-caught-in-sonbhadra-2025-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में गांजे की बड़ी खेंप पकड़ी गई, तीन तस्कर गिरफ्तार, एसओजी, सर्विलांस टीम को मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में गांजे की बड़ी खेंप पकड़ी गई, तीन तस्कर गिरफ्तार, एसओजी, सर्विलांस टीम को मिली कामयाबी
पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। एसओजी, सर्विलांस व थाना पिपरी पुलिस की संयुक्त टीम में तीन अंतरजनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 95 किलो गांजा और एक इनोवा कार बरामद हुई है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 23 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
एएसपी कालू सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को बताया कि मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने शनिवार शाम करीब 3:40 बजे पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा से रनटोला मार्ग पर पुलिया के पास घेरेबंदी की। एक इनोवा क्रिस्टा की तलाशी ली गई तो उसके अंदर पांच बोरियों में रखा 95 किलो गांजा रखा मिला। यह गांजा मथुरा ले जाया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों की पहचान मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के रौची बांगर निवासी गौरव कुमार, सोनू माथुर और थाना बलदेव निवासी दिनेश उर्फ देव चौधरी के रूप में हुई। उनके पास से चार मोबाइल फोन और 3610 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सौरभ सिंह, दिनेश उर्फ सीओ और देवेंद्र उर्फ देव चौधरी के कहने पर ओडिशा के संभलपुर से गांजा लाने गए थे। वहां स्वदीन नामक व्यक्ति से संपर्क हुआ था, जिसने गांजा इनोवा में लोड कर उन्हें सौंपा। लेन-देन का भुगतान क्यूआर कोड से किया गया था। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार गौरव कुमार पर पहले से ही मथुरा के गोविंदनगर थाने में डकैती व गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में पिपरी थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी बृजेश सिंह, चौकी इंचार्ज रेणुकूट राजेश चौबे आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।