{"_id":"67309f4abf8593f41d05a0ed","slug":"video-anupriya-patel-said-thakur-prasad-singh-was-man-of-amazing-talent","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बोलीं अनुप्रिया पटेल, अद्भुत प्रतिभा के धनी थे वरिष्ठ साहित्यकार ठाकुर प्रसाद सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बोलीं अनुप्रिया पटेल, अद्भुत प्रतिभा के धनी थे वरिष्ठ साहित्यकार ठाकुर प्रसाद सिंह
विंध्य कन्या महाविद्यालय के परिसर में रविवार को वरिष्ठ साहित्यकार स्व. ठाकुर प्रसाद सिंह का जन्म शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. अनुप्रिया पटेल ने मां शारदा शिक्षा सेवा ट्रस्ट की ओर से दिया जाने वाला स्व. ठाकुर प्रसाद सिंह साहित्य गौरव सम्मान वरिष्ठ पत्रकार व लेखक डॉ. हेमंत शर्मा को प्रदान किया। उन्हें सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न व 51 हजार रुपये की धनराशि दी गई। डॉ. अनुप्रिया पटेल ने स्व. ठाकुर प्रसाद को नमन करते हुए उनकी रचनाओं को समाज के लिए प्रेरणास्पद बताया। कहा कि ठाकुर प्रसाद सिंह अदभुत प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने डॉ. हेमंत शर्मा को भी बधाई दी। उनके लेखन शैली से नई पीढ़ी को सीखने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. वशिष्ठ अनूप ने डॉ. हेमंत शर्मा के बारे में कहा कि उन्होंने युद्ध में अयोध्या सहित कई किताबें लिखी हैं, लेकिन होलियाना मूड में जो लिखा है वो सांस्कृतिक रूप से दरिद्र हो रहे समाज को चेतावनी है। होली सिर्फ एक त्योहार नहीं है इसे हमें समझना होगा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजली विक्रम सिंह ने उम्मीद जताई कि ठाकुर प्रसाद सिंह के नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर का होगा। इस दौरान काॅलेज की छात्राओं ने वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों के साथ डॉ. इंदीवर, डॉ. उमेश सिंह, मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन भोलानाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर डाॅ. वी.सिंह, डाॅ. संजय सिंह, डाॅ. अनुपमा सिंह, रामनाथ शिवेंद्र, विनोद जालान, आनंद सिंह, डॉ. मालती शुक्ला, डॉ. अरुणेंद्र संदल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।