{"_id":"69d7c8e1efeff37c2b0f4c2f","slug":"video-board-meeting-held-in-sonbhadra-district-fund-of-20-crore-approved-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में बोर्ड की बैठक, 20 करोड़ की जिला निधि मंजूर, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में बोर्ड की बैठक, 20 करोड़ की जिला निधि मंजूर, VIDEO
जिला पंचायत बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में 20 करोड़ रुपये की जिला निधि को मंजूरी मिली। इस धनराशि से विभिन्न क्षेत्रों में नाली, सीसी रोड, शेड, सड़क सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। सदस्यों से इसके लिए प्रस्ताव लेकर कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। बैठक में सदस्यों ने जिले में बनने वाले नए स्वास्थ्य केंद्रों में पिछड़े व उपेक्षित क्षेत्रों को तरजीह देने की मांग रखी।
जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि की। बैठक में उठाए गए मुद्दों पर हुई विभागों की कार्रवाई से अवगत कराया गया। इसके बाद अपर मुख्य अधिकारी राजेश चौधरी ने नए वित्तीय सत्र के लिए जिला निधि का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कुल 20 करोड़ के प्रस्ताव को सदस्यों ने ध्वनिमत से मंजूरी दी। यह तय किया गया कि सभी सदस्यों से कार्यों के प्रस्ताव लेकर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाए, जिससे शीघ्र कार्य आरंभ कराया जा सके। बैठक में पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव ने करोड़ों के बकाएदार ठेकेदारों से वसूली को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए बनने वाले उपकेंद्रों के लिए ऐसे क्षेत्रों को वरीयता देने की मांग रखी गई, जहां स्वास्थ्य सेवाएं काफी दूर हैं। बैठक में जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, मोहन कुशवाहा, जुबेर आलम, नीरज श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।