{"_id":"69d7c16766a9fc5f1b0acbe8","slug":"video-devise-plan-to-supply-women-group-products-to-hotels-and-restaurants-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला समूहों के उत्पाद को होटल-रेस्टोरेंट तक पहुंचाने की बनाएं योजना, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समूहों के उत्पाद को होटल-रेस्टोरेंट तक पहुंचाने की बनाएं योजना, VIDEO
नीति आयोग के नोडल अधिकारी और भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. मुथु कुमार स्वामी बुधवार को जिले में पहुंचे। शिक्षा व्यवस्था और महिला स्वावलंबन से जुड़ी गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. स्वामी ने पीएमश्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज का निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर शिक्षा और लाइफ स्किल्स प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनके शैक्षणिक स्तर और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डीआईओएस को निर्देश दिया कि छात्राओं को जनपद के ऐतिहासिक, भौगोलिक और औद्योगिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण कराया जाए, ताकि उनका व्यावहारिक ज्ञान बढ़ सके। इसके बाद उन्होंने केकराही स्थित सोया मिल्क एवं पनीर उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से किए जा रहे उत्पादन, पैकेजिंग और विपणन कार्यों की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तीकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिया कि उत्पादों की बिक्री को होटल, रेस्टोरेंट और स्थानीय बाजारों से जोड़ा जाए, जिससे समूह की आय में वृद्धि हो सके। निरीक्षण के दौरान महिलाओं की ओर से किए जा रहे सिलाई कार्य का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने सुझाव दिया कि महिलाओं को विद्यालयों में यूनिफॉर्म सिलाई जैसे कार्यों से जोड़ा जाए, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।