{"_id":"69be918accc1600d5b053d4a","slug":"video-eid-prayers-offered-for-india-prosperity-and-progress-in-sonbhadra-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ईद...नमाज अदा कर मांगी देश की खुशहाली और तरक्की की दुआ, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद...नमाज अदा कर मांगी देश की खुशहाली और तरक्की की दुआ, VIDEO
प्रेम और भाईचारे का पर्व ईद उल फितर की शनिवार को जिले में धूम रही। सुबह ईदगाहों में सामूहिक नमाज पढ़कर मुस्लिमों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाइयां दी। बच्चों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखा। परिवार के बड़े बुजुर्गाे से ईदी पाने के लिए वह लालायित रहे। दिन भर दोस्तों, रिश्तेदारों के घर पहुंचकर दावत का भी लुत्फ उठाया।
जिले में शुक्रवार की शाम चांद नजर आने के बाद से ही ईद की तैयारियां तेज हो गई थीं। शनिवार की सुबह ही नहा-धोकर तैयार हुए। नए कपड़े, टोपी पहनकर बच्चों, युवाओं की टोली ईदगाह में पहुंच गई। रॉबर्ट्सगंज ईदगाह में 8.15 बजे मोहम्मद तौफीक आलम ने नमाज अदा कराई। अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर मुस्ताक अहमद के देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा कराई गई। ईद की नमाज पूरी होने के बाद एक-दूसरे से मिले और गले लगकर बधाइयां दी। ईदगाह पहुंचकर पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, अविनाश कुशवाहा, जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, डा.लोकपति सिंह पटेल, इंद्रदेव सिंह समेत अन्य लोगों ने गले लगकर मुस्लिम बंधुओं को ईद की बधाई दी। इस मौके पर रोशन खान, एजाज कादरी, हिदायत उल्ला खां समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम उपस्थित रहे। इस दौरान एसपी अभिषेक वर्मा, सीओ रणधीर मिश्रा ने ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए। इसके बाद रॉबर्ट्सगंज स्थित जामा मस्जिद में सुबह 9 बजे मौलाना खुर्शीद आलम ने ईद की नमाज अदा कराई। इसी तरह से उरमौरा स्थित मस्जिद, नई बस्ती स्थित मस्जिद, पूरब मोहाल मस्जिद, नई बाजार समेत अन्य स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।