{"_id":"69f21e212fad5f0ebd074c68","slug":"video-power-outage-lasts-12-hours-in-medical-college-c-block-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के सी ब्लॉक में 12 घंटे गुल रही बिजली, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के सी ब्लॉक में 12 घंटे गुल रही बिजली, VIDEO
मेडिकल कॉलेज के सी ब्लॉक में 12 घंटे तक गुल रही बिजली ने मरीजों के साथ ही अस्पताल कर्मियों को तड़पा कर रख दिया। एक तरफ तपिश और भारी उमस तो दूसरी तरह गुल हुई बिजली ने दंत रोग विभाग और पैथालॉजी में जांच कराने के लिए पहुंचने वाले मरीजों को परेशान तो किया ही। वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए रिपोर्ट लेने पहुंचे तीमारदारों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। इससे नाराज लोगों ने खासी नाराजगी जताई। कई लोग बगैर जांच कराए ही लौट गए। रात 12 बजे से गुल पड़ी बिजली बुधवार की दोपहर जाकर बहाल हुई तब जाकर लोग शांत हुए। डीएम चर्चित गौड़ ने भी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर चिकित्सा-विद्युत व्यवस्था की स्थिति जांची। ब्लड डेस्ट कराने वाले मरीजों से फोन पर बात की। बिजली अफसरों को मेडिकल कॉलेज से समन्वय स्थापित कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बनाए के निर्देश दिए। कॉलेज प्रबंधन काे भी कई हिदायतें दी। अपने स्तर से जरूरी सुविधाओं के लिए भी पहल का भरोसा दिया।
बताते हैं कि रविवार रात 12 से एक बजे तक मेडिकल कॉलेज से जुड़े फीडर की केबल दुरूस्त करने के लिए शट डाउन लिया गया था। रात एक बजे ब्लाक ए और ब्लाक बी की आपूर्ति तो बहाल हो गई लेकिन ब्लाक सी के लिए गई लाइन में गड़बड़ी होने के चलते आपूर्ति ठप रही। कॉलेज के लोगों ने बिजली विभाग से संपर्क साधा गया तो कहा गया कि उनके यहां से आपूर्ति चालू है। कहीं अंदर तो कोई दिक्कत नहीं है। रात होने के कारण इसकी चेकिंग हो सकी। सुबह होने पर जब अंदर की व्यवस्था चेक कराई गई तो पता चला कि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। 10 जाकर पता चला कि बिजली विभाग की तरफ से जो लाइन ब्लाक सी में खींची गई उसके फेस में कहीं गड़बड़ी होने से आपूर्ति प्रभावित हुई। एक जगह शरारती तत्वों की तरफ से केबल काटने का भी दावा किया गया। एक्सईएन ने कर्मियों के साथ जाकर मौके की स्थिति जंचवाई तब पता चला कि फेस लाइन में दिक्कत के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।