{"_id":"67a8960872796df743001a7e","slug":"video-two-buses-full-of-devotees-collided-in-sonbhadra-woman-died-three-injured","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में श्रद्धालुओं से भरी दो बसें भिड़ीं, महिला की मौत, तीन घायल, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में श्रद्धालुओं से भरी दो बसें भिड़ीं, महिला की मौत, तीन घायल, मची चीख पुकार
बभनी स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-अंबिकापुर मार्ग पर रविवार को दस घंटे के भीतर दूसरा हादसा हुआ। पिपराखांड पेट्रोल पंप के पास श्रद्धालुओं से भरी दो बसों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में महाकुंभ में स्नान के लिए जा रही ओडिशा की एक महिला श्रद्धालु की मौत हाे गई। उसकी बहन को भी गंभीर चोट आई है। दो अन्य श्रद्धालु भी घायल हुए हैं। सभी का उपचार बभनी सीएचसी में चल रहा है। ओडिशा के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु निजी बस से महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। पिपराखाड़ पेट्रोल पंप के पास महाकुंभ से लौट रही छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस से टक्कर हो गई। हादसे में ओडिशा से आ रही बस में सवार कंधमाल निवासी कुमारी लतारथ (62) पत्नी हर्षरथ की मौत हो गई। छोटी बहन मामी कुंडा (45) गंभीर रूप से घायल हुईं। साथ ही ओडिशा के तुमडीबंध निवासी रामांचल पानीग्राही (48) और ब्रह्मपुर निवासी कृष्णचंद्र (50) को भी चोट आई। इस बस में कुल 32 लोग सवार थे। ग्रामीणों से सूचना पाकर पहुंचे बभनी एसओ सदानंद राय ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। एसओ ने बताया कि दोनों बसों के तीर्थयात्रियों को गंतव्य को भेजा जा रहा है। मृतक के परिजन साथ में हैं। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।