{"_id":"6a438a39e97c3b6cfc090921","slug":"video-agasata-sa-rashana-vataranae-thapa-karana-ka-catavana-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अगस्त 2026 से राशन वितरण ठप करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त 2026 से राशन वितरण ठप करने की चेतावनी
कोटेदारों ने कम लाभांश पर दी प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी
सुल्तानपुर। उचित दर विक्रेता (कोटेदार) अपनी आर्थिक तंगहाली और कम लाभांश को लेकर सरकार के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा है, जिसमें मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई गई है।
एसोसिएशन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो अगस्त 2026 में प्रदेश के 80 हजार कोटेदार खाद्यान्न वितरण का पूर्ण बहिष्कार करेंगे। इस दौरान कोटेदार वितरण संबंधी सभी सरकारी कार्यों से खुद को अलग रखेंगे।
कोटेदारों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में राशन वितरण करने वाले विक्रेताओं को शासन के आदेशानुसार प्रति क्विंटल केवल रुपये 90 का लाभांश (कमीशन) मिलता है। यह राशि जीवन निर्वाह और परिवार के भरण-पोषण के लिए बेहद कम है।
एसोसिएशन ने लाभांश में भारी असमानता का हवाला देते हुए अन्य राज्यों के आंकड़े प्रस्तुत किए हैं। इसके अनुसार, हरियाणा और दिल्ली में ₹200 प्रति क्विंटल, गोवा में ₹230 प्रति क्विंटल का लाभांश मिलता है, जबकि गुजरात में न्यूनतम ₹20,000 प्रति माह की आय गारंटी दी जाती है।
लगातार बढ़ती महंगाई के कारण राशन विक्रेताओं में भारी आक्रोश है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि हड़ताल के कारण आम जनता को होने वाली किसी भी असुविधा की पूरी जिम्मेदारी राशन विभाग और शासन की होगी। इसमें कोटेदार या एसोसिएशन जिम्मेदार नहीं होंगे।
इस मांग पत्र को सौंपने और आंदोलन की रणनीति तैयार करने में सुल्तानपुर के स्थानीय पदाधिकारियों ने मुख्य भूमिका निभाई। इनमें जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश यादव, जिला महासचिव रबीन्द्र प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष (कुड़वार) अन्सार अहमद सहित धनपतगंज, कुड़वार, दूबेपुर, जयसिंहपुर और पालिया जैसे विभिन्न ब्लॉकों के दर्जनों राशन विक्रेता शामिल रहे। कोटेदारों ने शासन से इस संबंध में जल्द उचित और सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।