{"_id":"675ae27fd3b8554e3f0efd03","slug":"video-lna-ka-kashata-na-cakana-paugdha-isale-kalkashana-ejata-ka-kara-tha-hataya","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लोन की किश्त न चुकानी पड़े, इसलिए कलेक्शन एजेंट की कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लोन की किश्त न चुकानी पड़े, इसलिए कलेक्शन एजेंट की कर दी हत्या
सुल्तानपुर में दोस्तपुर थाना क्षेत्र के देवरपुर में फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट की हत्या का राजफाश हो गया है। लोन की किश्त न चुकानी पड़े, इसलिए आरोपी ने सरिया से हमला करके एजेंट की हत्या की थी। एजेंट को गांव बुलाने के लिए दो घंटे के भीतर 22 बार काल भी की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।
जौनपुर के थाना मड़ियाहूं अंतर्गत कुत्तुपुर, छंगापुर निवासी सूरज शुक्ला एलएंडटी कंपनी में कलेक्शन एजेंट थे। सोमवार सुबह उनका खून से लथपथ शव दोस्तपुर के देवरपुर गांव में अरहर के खेत में मिला था। पुलिस आशनाई के एंगल पर जांच कर रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार को हत्या का राजफाश हुआ तो वारदात की वजह कुछ और ही सामने आई।
पुलिस के मुताबिक पलिया गोलपुर निवासी प्रियेश ऊर्फ पिंकू ने कंपनी से 40 हजार रुपये का लोन लिया था। लोन की किश्त के लिए सूरज अक्सर उसके पास आता रहता था और दबाव बनाता था। उसने सूरज से 80 हजार का लोन दिलाने और उनमें से 40 हजार रुपये जमा करने का आफर भी दिया था, लेकिन सूरज इसके लिए राजी नहीं हुआ था। लोन की किश्त न चुकानी पड़े, इसलिए प्रियेश ने सूरज की हत्या करने की ठान ली।
रविवार को शाम पांच से सात बजे के बीच प्रियेश ने सूरज को 22 बार काल की और गांव बुलाया। वह सूरज को उसी की बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर अरहर के खेत के पास ले गया और फिर सिर पर सरिया मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह वापस गांव चला आया। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि हत्यारोपी प्रियेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में प्रयुक्त छह सूत की सरिया भी बरामद कर ली गई है।
दो घंटे के भीतर प्रियेश ने 22 बार सूरज को काल की, ये बात काल डिटेल रिपोर्ट से सामने आई तो पुलिस का प्रियेश पर शक गहरा गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने हत्या करने की बात कबूल कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।