{"_id":"6a64b742803c7d62550f7897","slug":"video-saltanapara-esataefa-va-bthhaaakal-palsa-ka-sayakata-kararavaii104-kagara-gaja-bramatha-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: एसटीएफ व बंधुआकला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,104 किग्रा. गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: एसटीएफ व बंधुआकला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,104 किग्रा. गांजा बरामद
नरेंद्र आर्य
Updated Sat, 25 Jul 2026 06:46 PM IST
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर इस्लामगंज के पास एक ढाबे से एसटीएफ लखनऊ व बंधुआकला पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बोरियों में रखे 52 पैकेट में मिले करीब एक क्विंटल गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजे की खेप ले जा रहे ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।
शनिवार को एसटीएफ लखनऊ के उप निरीक्षक फैजुद्दीन सिद्दीकी व बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने इस्लामगंज के निकट स्थित ढाबा के पास से एक ट्रक को पकड़ा। ट्रक की तलाशी में तीन बोरियों में टेप से पैक किए गए 52 पैकेट मिले। इसमें करीब 104 किग्रा. गांजा मिला। ट्रक से पुलिस ने अयोध्या जिले के हैदरगंज के नियाजपुर भदार निवासी विजय पाल को गिरफ्तार किया। सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एक मोबाइल फोन मिला है।
आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। डलमऊ व मैनपुरी में दर्ज हैं आपराधिक मामले पुलिस के मुताबिक गांजे के साथ पकड़े गए विजय पाल का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ रायबरेली के डलमऊ थाने में गैंगस्टर सहित दो मामले व मैनपुरी कोतवाली में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।