{"_id":"67ab4ddbbe65faf8230811a7","slug":"video-sultanpur-mahakabha-ma-tharashana-sanana-ka-le-vathavana-sa-nakal-aatha-tha-shhatahana-sathhao-ka-tal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Sultanpur: महाकुंभ में दर्शन स्नान के लिए वृंदावन से निकली आठ दृष्टिहीन साधुओं की टोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Sultanpur: महाकुंभ में दर्शन स्नान के लिए वृंदावन से निकली आठ दृष्टिहीन साधुओं की टोली
प्रयागराज महाकुंभ में दर्शन स्नान के लिए वृंदावन से अनोखे साधुओं की एक टोली निकली हुई है। 9 लोगों की इस टोली में 8 साधु अंधे हैं और एक साधु के सहारे वे पूर्वांचल के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। ढोल मजीरे की थाप पर नाचते गाते ये साधु इस समय सुल्तानपुर पहुंचे हुए हैं।
दरअसल मथुरा वृंदावन के रमण रेती के रहने वाले 9 साधुओं की टोली इस समय सुल्तानपुर पहुंची हुई है। हैरानी इस बात की है कि इस टोली का एक सदस्य ही ऐसा है जिसकी दोनों आंखें सही सलामत हैं, जबकि अन्य सभी 8 साधु जन्म से अंधे हैं। बावजूद इसके इन्हीं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इन लोगों ने काशी विश्वनाथ और अयोध्या धाम में दर्शन पूजन कर लिया है और अब प्रयागराज जा रहे हैं।
हाथों में ढोल मजीरे सहित तमाम वाद्य उपकरण के जरिए वे जगह-जगह रुककर लोगों को भजन सुनाते हैं और बरबस ही अपनी तरफ लोगों का मन मोह रहे हैं। इसके एवज में भजन सुनने वाले इनकी थोड़ी बहुत मदद कर दे रहे हैं। बहरहाल अब इनका काफिला प्रयागराज की तरफ निकल चुका है जहां ये तीर्थों के राजा प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल हो संगम में स्नान पूजन करेंगे और वहां से किसी अन्य धार्मिक स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।