{"_id":"699ae22b4df64e88fa05c73e","slug":"video-video-esaaaiiaara-ka-lkara-cal-vashashha-abhayana-lga-ka-kaya-gaya-jagaraka-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसआईआर को लेकर चला विशेष अभियान, लोगों को किया गया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसआईआर को लेकर चला विशेष अभियान, लोगों को किया गया जागरुक
189-सदर विधानसभा क्षेत्र (जयसिंहपुर) में मतदाता सूची में नाम शामिल करने, विलोपन व संशोधन के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। सुबह 10:30 बजे से सभी बूथों पर बीएलओ की मौजूदगी में आवेदन लिए गए और नोटिसों पर सुनवाई की गई।
दोपहर 12 बजे कंपोजिट विद्यालय मोतिगरपुर स्थित बूथ संख्या 339 पर बीएलओ अर्चना देवी, सहायक अध्यापक अखिलेश मिश्र व शिक्षामित्र शिवाधार पाठक मौजूद रहे। यहां संतबक्श मिश्र ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची की प्रति, परिवार रजिस्टर की नकल व आधार कार्ड प्रस्तुत कर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी कराई।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में कानपुर में नौकरी के कारण उनका नाम सूची में दर्ज नहीं हो पाया था। वहीं अंकुर सिंह ने पिता के नाम में दर्ज त्रुटि के संबंध में दस्तावेज जमा किए। बीएलओ ने बताया कि आवश्यक अभिलेख मिलते ही संशोधन की कार्रवाई पूर्ण कर दी जाएगी। दोपहर एक बजे कंपोजिट विद्यालय शाहपुर लपटा स्थित बूथ संख्या 345 व 346 पर भी अभियान चला।
बूथ 345 पर 40 नोटिस के सापेक्ष 20 लोगों की सुनवाई की गई। चार लोगों ने नाम बढ़ाने के लिए फॉर्म-6 भरा, जबकि दो मृतकों के परिजनों ने विलोपन के लिए फॉर्म-7 जमा किया। एक मतदाता ने नाम संशोधन के लिए फॉर्म-8 दिया। बूथ 346 पर 90 नोटिस के सापेक्ष 60 लोगों की सुनवाई हुई। छह लोगों ने नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 जमा किया, जबकि एक मृतक मतदाता के नाम विलोपन हेतु फॉर्म-7 दिया गया।
अभियान के दौरान कुल 150 नोटिस के सापेक्ष 80 लोगों की सुनवाई की गई और 10 नए नाम जोड़ने के आवेदन प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात सिंह ने बताया कि मतदाता सूची को अद्यतन व त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।