{"_id":"6a200cdd32d2420f9008f0b2","slug":"video-video-gasa-saldara-dalvara-mana-sa-lta-ka-khalsa-tha-garafatara-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गैस सिलिंडर डिलीवरी मैन से लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गैस सिलिंडर डिलीवरी मैन से लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार
सुल्तानपुर। धम्मौर पुलिस ने गैस सिलिंडर सेल्समैन से हुई लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। वादी विवेक तिवारी निवासी लोहरामऊ ने स्थानीय थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
आरोप के मुताबिक व डिलीवरी मैन हरिओम यादव के साथ मंगलवार देर शाम गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने निकले थे। महेश्वरगंज नहर पुल से आगे बढ़ने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने विवाद कर उनसे 9,100 रुपये लूट लिए थे। बुधवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक वृज नरायन सिंह ने बताया कि पुलिस ने सत्येंद्र प्रताप सिंह निवासी निवासी उघरपुर, धम्मौर व विशद मिश्र निवासी बदौलिया, कुड़वार के रूप में हुई है।
सत्येंद्र के पास से 1,350 रुपये व वारदात में प्रयुक्त बाइक मिली है। वहीं, विशद मिश्र के पास से 5,950 रुपये व एक मोबाइल फोन मिला है। विशद मिश्र एक शातिर अपराधी है, उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।