Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sultanpur News
›
VIDEO: लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर हादसा, ब्रेड डिलेवरी करने वाले युवक का ट्रैक में फंसा पैर, इंजन की चपेट में आने से कटा
{"_id":"68db96d95ee3cf63ea0d9383","slug":"video-video-lkhanauu-varanaesa-ral-taraka-para-hathasa-brada-dalvara-karana-val-yavaka-ka-taraka-ma-fasa-para-ijana-ka-capata-ma-aana-sa-kata-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर हादसा, ब्रेड डिलेवरी करने वाले युवक का ट्रैक में फंसा पैर, इंजन की चपेट में आने से कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर हादसा, ब्रेड डिलेवरी करने वाले युवक का ट्रैक में फंसा पैर, इंजन की चपेट में आने से कटा
बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। मंगलवार को लखनऊ-वाराणसी ट्रैक पर पटरी पार करते समय एक युवक का पैर कट गया। उसे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर के दरियापुर निवासी 45 वर्षीय रज्जब ब्रेड डिलेवरी का कार्य करता है। रोज की तरह मंगलवार को वो ब्रेड बांटते हुए गभड़िया रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा। तभी उसने क्रासिंग के पार गाड़ी खड़ी किया और ट्रैक के पास पेशाब करने चला गया। पेशाब करके वापस लौटते समय रज्जब का पैर रेल की पटरियों में जा फंसा।
स्थानीय लोग जब तक पहुंचते और मदद करते तब तक शंटिंग कर रहे रेलवे के इंजन आ गया। इंजन चालक ने देखने के बावजूद ब्रेक नहीं लिया। ऐसे में सीधे इंजन युवक के पैर पर चढ़ा जिससे उसका दाहिना पैर कट गया। इस बीच परिजनों को घटना की सूचना हो गई। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और बेटे की बुरी हालत देखकर चीखने चिल्लाने लगे।
इस बीच रेल पटरियों पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को ई-रिक्शा से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। वही जीआरपी पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।