चोलापुर क्षेत्र के विकास खंड चिरईगांव अंतर्गत आने वाला अमरपट्टी कंपोजिट विद्यालय इन दिनों एक अदद रास्ते को मोहताज है। विद्यालय को पहुंचाने वाली सड़क लगभग एक वर्ष से खराब है। उक्त कीचड से सनी सड़क से होकर छात्र व अध्यापक विद्यालय में आने जाने को विवश हैं। विडंबना यह है कि जब ग्राम प्रधान बेचू राजभर संबंधित विकास खंड के अधिकारियों से उक्त सड़क के पुनर्निर्माण हेतु संपर्क करते हैं तो विकास खंड चिरईगांव के संबंधित अधिकारी उक्त सड़क को मंडी परिषद के अंतर्गत बात कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं तथा मंडी परिषद के लोग उक्त सड़क की मरम्मत करने से परहेज कर रहे हैं। उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष तिवारी ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय अमरपट्टी में सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन होता है खराब सड़क की वजह से कई छात्र अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं तथा विद्यालय पहुंचने में उनके यूनिफॉर्म कीचड़ से गंदे व खराब हो जाते हैं। स्थानीय निवासी पूर्व प्रधान रविकांत, भीम, अलग, विनोद, सलीम, मुन्ना, संतोष, शिवशंकर, मनोज, दीपक, ऋषि, नंदलाल, नन्हक, शंभ, अमित, चंद्रबली, सूर्यबली छोटेलाल समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क की वजह से स्थानिक ग्रामीणों को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्येक बारिश के समयसड़क पर हमेशा पानी भरा रहता है विधायक से लेकर सभी जनप्रतिनिधि के यहां स्थानीय ग्रामीण गुहार लगा चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।