{"_id":"6784c691cec7dd2e4b06c94e","slug":"video-chinese-monster-buried-in-banaras-people-protested-standing-boat-middle-of-ganga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बनारस में दफनाया गया चाइनीज राक्षस, बीच गंगा में नाव पर खड़े होकर सपाजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बनारस में दफनाया गया चाइनीज राक्षस, बीच गंगा में नाव पर खड़े होकर सपाजनों ने किया प्रदर्शन
दो रोज पहले जिस 'चाइनीज राक्षस' को बनारस की सड़कों पर वाराणसी की कमिश्नरेट पुलिस ने निकलने नहीं दिया। सोमवार की सुबह उसी चाइनीज राक्षस ने सारनाथ, आदमपुर, कोतवाली, दशाश्वमेध, भेलूपुर थाने की पुलिस के आंखों में धूल झोंककर निकल पड़ा। पुलिस प्रशासन देखती रह गई। दरअसल, बीते शनिवार को कातिल बन चुके चाइनिज मांझा के विरोध में सपाइयों ने भैंसासुर राजघाट से 21 फीट के चाइनीज राक्षस का प्रतीकात्मक पुतला लेकर विरोध मार्च के लिए निकले थे, तभी कोतवाली एसीपी प्रज्ञा पाठक ने इस पर रोक लगा दी। कहा कि बिना अनुमति के मार्च निकाली जा रही है। इस दौरान पुलिस और सपाइयों में नोकझोंक भी हुई। हालांकि, पुलिस के सख्त चेतावनी के कारण मामला शांत हो गया। वहीं, पुलिस की नजरों से बचते हुए, सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव किशन दीक्षित के नेतृत्व में सपाजनों ने 21 फीट का चाइनीज राक्षस का प्रतीकात्मक पुतला सरायमोहाना से मोटरबोट पर लेकर निकल पड़े। विरोध मार्च की सूचना पर जबतक पुलिस पहुंचती, तब तक सपाजनों ने इसे दफन कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।