{"_id":"67f75715b651115a700b0b02","slug":"video-cleanliness-drive-carried-out-on-ghats-before-arrival-of-pm-modi-aarti-of-lord-adikesha-was-performed-2025-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिंदू नव वर्ष का पहला प्रदोष गंगातट पर शिवालय में सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिंदू नव वर्ष का पहला प्रदोष गंगातट पर शिवालय में सफाई
गुरुवार को भारतीय नव संवत्सर वर्ष 2082 के पहले प्रदोष अवसर पर गंगा किनारे शिवालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया।नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर इकाई की ओर से टीम के सदस्यों ने ब्रह्माघाट स्थित प्राचीन शिव विग्रहों की सफाई की।नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में शिव कचहरी को गंगाजल से धोया गया।साफ सफाई के बाद चमेली का तेल, अष्टगंध, पुष्पाहार, धूप, दीप आदि अर्पित किया गया।गंगा निर्मलीकरण की कामना संग हर हर महादेव शंभु काशी विश्वनाथ गंगे के गायन के साथ सभी ने शीश नवाया।शिवम ने कहा कि काशी के घाटों पर स्थित सभी शिवालयों में स्वच्छता हो।साथ ही नियमित देख-रेख व पूजन पाठ हो सकें। इसी उद्देश्य से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।जिससे हिंदू समाज का ध्यानाकर्षण इस ओर हो सकें।कहा कि मां गंगा के निर्मल जल से देवाधिदेव महादेव का अभिषेक हो इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति गंगा और गंगाधर दोनों का समान रूप से सेवा करें।इस अवसर टीम की ओर से जय विश्वकर्मा, किरण पांडेय, अंकिता जेटली, चांदनी विश्वकर्मा, सोना विश्वकर्मा आदि शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।