{"_id":"67a8adc789555a0f4d04538d","slug":"video-environmental-protection-awareness-rally-started-from-sanskrit-university-of-varanasi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वाराणसी के संस्कृत विश्वविद्यालय से निकली पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वाराणसी के संस्कृत विश्वविद्यालय से निकली पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बीएड विभाग में चल रहे स्काउट गाइड के शिविर के दौरान रविवार को पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। कुलसचिव राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
विश्वविद्यालय के दक्षिणी गेट से निकली रैली प्राचीन अध्यापक आवास, जगतगंज तिराहा, केंद्रीय कार्यालय से होते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य भवन पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान कुलसचिव राकेश कुमार ने कहा कि अगर समय रहते पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। आधुनिक ज्ञान विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर विधु द्विवेदी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। बीएड विभाग की डॉ. विशाखा शुक्ला, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. पुष्पा यादव, डाॅ.मनु मिश्रा, डॉ. जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।