{"_id":"688a11a216caf3042d05dfad","slug":"video-miraculous-shiva-temple-of-kashi-ganga-performs-jalabhishek-of-shivling-throughout-month-of-saavan-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी का चमत्कारी शिवालय, जहां सावन भर मां गंगा करती हैं शिवलिंग का जलाभिषेक, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी का चमत्कारी शिवालय, जहां सावन भर मां गंगा करती हैं शिवलिंग का जलाभिषेक, VIDEO
पवित्र मास सावन में काशी के सभी प्रमुख शिवालयों में बाबा के भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। लाखों की संख्या में दूर-दूर से कांवड़िया जल लेकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में आते हैं। लेकिन काशी में एक ऐसा अद्भुत शिवालय देखने को मिलता है। बाबा की शिवलिंग पर पूरे सावन भर मां गंगा खुद जलाभिषेक करती हैं। ये शिवालय काशी विशेश्वर खंड के अंतर्गत मणिकर्णिका तीर्थ पर स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर के नाम से विराजमान है।
पंडित प्रद्युम्न शर्मा के अनुसार, 'यह मंदिर राजा मानसिंह के एक सेवक ने अपनी माता रत्ना बाई की श्रद्धा में बनवाई थी। मंदिर बनने के बाद उसने गर्व से कहा 'मैंने अपनी मां का कर्ज चुका दिया।' कहते हैं, तभी से यह मंदिर झुकने लगा, यह दर्शाने के लिए कि मां का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता। इस मंदिर को अपने आप में और अद्भुत बनने का कारण उसका झुकाव है, जो पीसा (इटली के पीसा शहर) से भी ज्यादा झुकी हुई और लंबी है। पीसा टॉवर लगभग चार डिग्री तक झुका हुआ है, लेकिन रत्नेश्वर मंदिर लगभग नाै डिग्री तक झुका हुआ है। 2015 में बिजली गिरने से शिखर के कुछ तत्वों को साधारण क्षति हुई। वर्तमान में यह मंदिर सोशल साइट्स और फोटोग्राफी के लिए ज्यादा फेमस है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।