{"_id":"67697ced5e3588ae750b3bb5","slug":"video-ncc-soldiers-recited-poetry-in-chandauli-explained-the-harms-of-plastic","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में एनसीसी के जवानों ने किया काव्य पाठ, प्लास्टिक के नुकसान समझाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में एनसीसी के जवानों ने किया काव्य पाठ, प्लास्टिक के नुकसान समझाए
एनसीसी 91 यूपी बटालियन की ओर से राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया गया। बटालियन कार्यालय पर कविता और लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें कैडेटों ने काव्य पाठ कर और निबंध लिखकर प्रदूषण में प्लास्टिक के योगदान और प्लास्टिक पर रोक लगाने के प्रति लोगों को आगाह किया। प्रतियोगिता में 44 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। लेखन और काव्य पाठ में कैडेटों ने प्रभावशाली ढंग से अपनी बातों को रखा। अच्छा प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ पांच कैडेटों का चयन किया गया। इसमें आद्रिका कुमारी, स्नेहा पांडेय, रिमझिम मिश्र, मनीष यादव, यीशु वर्मा शामिल हैं। इन्हें अगले परेड में सम्मानित किया जाएगा। संचालन एनसीसी के अधिकारी डॉ.अशोक त्रिपाठी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।