{"_id":"694304bb697cf41cb30dec73","slug":"video-rotary-club-three-day-conference-will-feature-8-speakers-and-renowned-artists-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोटरी क्लब के तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में 8 वक्ता और नामी कलाकार होंगे शामिल, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी क्लब के तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में 8 वक्ता और नामी कलाकार होंगे शामिल, VIDEO
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 की 42वीं डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 98 क्लबों के 800 रोटेरियन भाग लेंगे। रोटरी के सेवा क्षेत्र में और विस्तार करने पर जोर दिया जाएगा। देश के सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी सेना की चुनौतियों से रूबरू कराएंगे। 19 दिसंबर से कैंटोमेंट स्थित एक होटल में शुरू होने वाली तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस में नए मंडलाध्यक्ष का चुनाव भी होगा। आठ विशिष्ट वक्ताओं और मोटिवेशनल वक्ताओं के व्याख्यान होंगे। साथ ही गोवा के प्रसिद्ध बैंड और कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट के मंडलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष अग्रवाल और पूर्व मंडलाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बुधवार को पराड़कर भवन में पत्रकारों को बताया कि रोटरी क्लब वाराणसी डाउन टाउन की ओर से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ 19 दिसंबर को दोपहर तीन बजे रोटरी इंटरनेशनल अध्यक्ष के प्रतिनिधि दीपक पोपले और सेवानिवृत्त वाइस एडमिरल राजेंद्र बहादुर सिंह करेंगे। मवालिका और उनकी टीम द्वारा संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
20 दिसंबर को सुबह नौ बजे रोटरी की परेड यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी रोटेरियन शामिल होंगे। रोटरी इंटरनेशनल के निदेशक एस. वेंकटेश, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला माउंट एवरेस्ट विजेता डॉ. तूलिका रानी, मोटिवेशनल वक्ता मोहन और विनोद व्याख्यान देंगे। नामी निजामी ब्रदर्स की ग़ज़ल प्रस्तुति और प्रख्यात कवि विनीत चौहान की मधुर कविताओं से शाम सजेगी। कॉन्फ्रेंस के अंतिम दिन 21 दिसंबर को आगामी मंडलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट टीम, क्लबों के अध्यक्ष और सचिव भी शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।