{"_id":"67ebc537256525279f0db069","slug":"video-single-use-polythene-against-campaign-at-assi-ghat-in-varanasi-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अस्सी घाट पर सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ चलाई मुहिम, नमामि गंगे ने लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अस्सी घाट पर सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ चलाई मुहिम, नमामि गंगे ने लोगों को किया जागरूक
नमामि गंगे ने अस्सी घाट पर मंगलवार को सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ मुहिम चलाई। नमामि गंगे टीम के सदस्यों के साथ पर्यटकों ने भी हाथों में स्वच्छता स्लोगन लिखी तस्वीरें और कपड़े का झोला लेकर लोगों को सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
सुबह पूर्व नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में मां गंगा के घाट और तलहटी से पॉलीथिन सहित अन्य प्रदूषित कर रही सामग्रियों को इकट्ठा कर नगर निगम को सुपुर्द किया गया।
गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण ही हमारी श्रद्धा की सच्ची अभिव्यक्ति है। सिंगल यूज पॉलीथिन ने हमारे पर्यावरण और माता की तरह हितकारिणी नदियों को बहुत नुकसान पहुंचाया है।
आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, राम नारायण सेवा संस्थान काशी से ओंमकार महादेव, प्रीती कुमारी, अभिषेक चटर्जी आदि शामिल रहे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।