{"_id":"689d9e63944e3af4f90a029d","slug":"video-statues-of-radha-krishna-were-installed-in-village-of-varanasi-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"काशी के इस गांव में राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की हुई स्थापना, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के इस गांव में राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं की हुई स्थापना, VIDEO
वाराणसी के गिरधरपुर गांव स्थित प्राचीन चौरा माता मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत राधा-कृष्ण की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना विधि-विधान के साथ की गई। प्रातःकाल हवन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमाओं का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ प्रतिमाओं की स्थापना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में एक भव्य यात्रा निकाली, जो गिरधरपुर से प्रारंभ होकर सरवनपुर, कोरउत, अयोध्यापुर ग्रामों की परिक्रमा करते हुए पुनः चौरा माता मंदिर पहुंची। इस अवसर पर सुरेश यादव उर्फ मंजू, जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह, मोदी यादव, भोतू पहलवान, योगेश सिंह, राजनाथ यादव, मनोज यादव आदि लोग रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।