Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
Training given to Air Squadron NCC cadets at BHU 328 participants from six places participated information given on drone flying
{"_id":"684437376125a2113f024d79","slug":"video-training-given-to-air-squadron-ncc-cadets-at-bhu-328-participants-from-six-places-participated-information-given-on-drone-flying-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में एयर स्कवाड्रन एनसीसी कैडेट्स को दी गई ट्रेनिंग, छह जगह के 328 प्रतिभागी शामिल, ड्रोन फ्लाइंग की दी गई जानाकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में एयर स्कवाड्रन एनसीसी कैडेट्स को दी गई ट्रेनिंग, छह जगह के 328 प्रतिभागी शामिल, ड्रोन फ्लाइंग की दी गई जानाकारी
मानव रहित हवाई यान यानी ड्रोन की उपयोगिता निरंतर कृषि, सैन्य निगरानी, फोटोग्राफी, वैज्ञानिक अनुसंधान, आपदा प्रबंधन, सामानों आपूर्ति और अन्य कार्यों में बढ़ रही है। भविष्य में यह एक प्रमुख साधन के रूप में उपयोगी माना जा रहा है। इसके संचालन और रख रखाव की जानकारी नयी पीढ़ी में बढ़ाने के उद्देश्य से 7 यूपी एयर स्कवाड्रन एनसीसी बीएचयू द्वारा सम्मिलित वार्षिक प्रशिक्षण एवं ड्रोन फ्लाइंग और एसेंबली ट्रेनिंग शिविर का आयोजन का किया गया है। 30 मई से जारी ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन 8 जून को होगा। भगवानपुर स्थित एक महाविद्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण प्रोग्राम में एनसीसी के 328 कडेट्स भाग ले रहे हैं l प्रशिक्षण शिविर में वाराणसी, जौनपुर, और प्रयागराज के विभिन्न स्कूलों कैडेट्स के साथ एयर विंग एनसीसी स्कवाड्रन आगरा, कानपुर, लखनऊ के कुल 328 कैडेट्स भाग ले रहे हैं, जिसमें से 40 कैडेट्स ड्रोन फ्लाइंग और एसेंबली की विशेष ट्रेनिंग ले रहे हैं l शिविर में शामिल कैडेट्स को अनुशासन, ड्रिल, फ्लाइंग, राइफल शूटिंग के साथ विविध प्रकार के खेल और योगा की ट्रेनिंग दी जा रही है। फ्लाइंग की ट्रेनिंग ग्रुप कैप्टन नीरज अम्बा और ड्रोन फ्लाइंग एवं एसेंबली की ट्रेनिंग ग्रुप कैप्टन ए के तिवारी और कर्नल दीगवेंद्र सिंह द्वारा दी जा रही है। ड्रोन के बारे में विस्तृत जानकारी उसकी तकनीक, प्रयोग करने के तरीके को प्रैक्टिकल के माध्यम से दी जा रही है l
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।