{"_id":"695cc225eeb1090ecb0643cf","slug":"video-congress-workers-took-to-the-streets-and-held-a-procession-to-demand-justice-for-ankita-in-almora-2026-01-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अल्मोड़ा में अंकिता को न्याय दिलाने को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अल्मोड़ा में अंकिता को न्याय दिलाने को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, निकाला जुलूस
गायत्री जोशी
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:34 PM IST
अल्मोड़ा में अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच और वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। नगर में जुलूस निकाल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को नगर के चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां से विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में जुलूस निकला। जुलूस माल रोड, मिलन चौक, लाला बाजार, चौक बाजार सहित नगर के विभिन्न बाजार से होते हुए पुन चौघानपाटा गांधी पार्क पहुंच कर संंपन्न हुई। इस मौके पर हुई सभा में विधायक मनोज तिवारी ने कहा की अंकिता भंडारी की हत्या केवल एक परिवार की बेटी की हत्या नहीं, बल्कि पूरे समाज की आत्मा पर हमला है। सरकार इस मामले में सच्चाई को दबाने का प्रयास कर रही है। जब तक सीबीआई जांच नहीं होती, तब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सकता। अल्मोड़ा की जनता आज यह संदेश दे रही है कि अब चुप नहीं बैठेंगे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दोषियों को बचाने का काम कर रही है। जिस तरह से सबूत मिटाए गए और जांच को कमजोर किया गया, उससे सरकार की मंशा साफ नजर आती है। कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक इस लड़ाई को लड़ेगी और सीबीआई जांच कराकर ही दम लेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि नगर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब यह साबित करता है कि जनता अब झूठे आश्वासनों से बरगलाने वाली नहीं है। अंकिता को न्याय दिलाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस इस आंदोलन को और तेज करेगी और जब तक न्याय नहीं मिलेगा संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कार्य समिति के सदस्य करण मेहरा ने कहा कि यह केवल एक हत्या नहीं, बल्कि भाजपा शासन में सत्ता संरक्षण प्राप्त अपराधियों के कानून व्यवस्था को कुचलने का जीवंत उदाहरण है। अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश की जनता लगातार सड़कों पर है, लेकिन भाजपा सरकार आज भी अपने रसूखदार नेताओं और उनके करीबी अपराधियों को बचाने में जुटी हुई है। जिस तरह से इस पूरे प्रकरण में साक्ष्यों से छेड़छाड़, वीआईपी को बचाने और मामले को दबाने की कोशिशें सामने आई हैं, वह यह सिद्ध करता है कि राज्य सरकार निष्पक्ष जांच नहीं चाहती। मेहरा ने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की नृशंस हत्या को पूरे देश के लिए शर्मनाक बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।