{"_id":"69f5e285720f16735e0d0650","slug":"video-shiva-mahapuran-katha-begins-with-a-grand-procession-in-bageshwar-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर: भव्य शोभायात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर: भव्य शोभायात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
गायत्री जोशी
Updated Sat, 02 May 2026 05:09 PM IST
Link Copied
भव्य शोभायात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने कलश शोभा यात्रा में भागीदारी की। 11 मई को विशाल भंडारे के साथ कथा का पारायण किया जाएगा। कथा का आयोजन जूना अखाड़ा के महंत शंकर गिरि महाराज की ओर से कराया जा रहा है। शनिवार को बागनाथ मंदिर से गोमती पुल, एसबीआई तिराहा, माल रोड, सरयू पुल, दुग बाजार, नुमाइशखेत मार्ग होते हुए सरयू तट पर पहुंची। महिलाएं कलश में जल भरकर मंदिर पहुंची। इस जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। आयोजन स्थल पर यजमान सुरेश सिंह खेतवाल और संजय सिंह परिहार ने पूजा-अर्चना करवाई। दोपहर बाद व्यास गणेश दत्त जोशी ने भगवान शिव की महिमा का बखान किया। गायक भाष्कर जोशी और ग्रुप ने भजन गायन से माहौल में भक्ति के रंग भरे। इस मौके पर पुष्कर गिरि महाराज, किरन जोशी, कमला भैसोड़ा, नीमा नगरकोटी, भागीरथी देवी, ममता परिहार पं गणेश दत जोशी, आचार्य राधेश्याम तिवारी, दयानंद आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।