Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli: Public representatives submitted a memorandum to the District Magistrate, demanding the launch of a Roadways bus service from Jyotirmath to Niti village
{"_id":"6a5f6f170ccc62720d01b7d0","slug":"video-chamoli-public-representatives-submitted-a-memorandum-to-the-district-magistrate-demanding-the-launch-of-a-roadways-bus-service-from-jyotirmath-to-niti-village-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamoli: जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, ज्योतिर्मठ से नीती गांव तक रोडवेज बस हो शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, ज्योतिर्मठ से नीती गांव तक रोडवेज बस हो शुरू करने की मांग
चमोली जनपद के सीमांत नीती घाटी में न्याय पंचायत मलारी के अंतर्गत आने वाली 11 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों और ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को छह सूत्री ज्ञापन सौंपकर सीमांत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (वीबी-जीरामजी) के कार्यों को ऑफलाइन कराने की अनुमति देने की मांग की गई है। साथ ही राजस्व उपनिरीक्षक की प्रत्येक माह 15 दिनों तक मलारी में उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।
जनप्रतिनिधियों ने पीएचसी भापकुंड, जेलम और बाम्पा को टाइप-डी में अपग्रेड कर वहां नर्सिंग अधिकारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती करने, मलारी न्याय पंचायत के सभी गांवों में एचडीपीई पाइपलाइन की व्यवस्था करने तथा नीति घाटी के अंतिम गांव नीति तक उत्तराखंड परिवहन निगम की नियमित बस सेवा संचालित करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।