Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli: The damaged wall on the Simli-Gwaldam-Almora National Highway has not been repaired even after six months
{"_id":"699851a1908c21a3f1058928","slug":"video-chamoli-the-damaged-wall-on-the-simli-gwaldam-almora-national-highway-has-not-been-repaired-even-after-six-months-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamoli: सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह माह बाद भी नहीं हुआ क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह माह बाद भी नहीं हुआ क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण
सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थराली नासिर बाजार से तीन किमी की दूरी पर देवराड़ा गांव के नीचे अगस्त माह में भूस्खलन से तीस मीटर दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी जिससे हाइवे पर केवल तीन मीटर चौड़ी सड़क ही शेष रह गई थी। छह माह बीत जाने के बाद भी सीमा सड़क संगठन ने यहां पर अभी तक दीवार का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है जिससे इस हाइवे से गुजरने वाले वाहन जान-जोखिम में डालकर चल रहे हैं। इस सड़क पर प्रतिदिन डेढ़ हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। यहां पर सड़क के दोनों तरफ बैंड होने से दुर्घटनाओं की संभावना और बढ़ जाती है। पिछले सप्ताह इसी के पास एक पिकअप वाहन भी दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। जिसमें चार लोग गंभीर हो गये थे। इससे पहले भी यहां पर कई दुर्घटनायें हो चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।