{"_id":"69f5e27caba5afa6320f2a14","slug":"video-folk-artists-enthralled-the-audience-on-the-second-day-of-the-maa-shila-devi-festival-in-champawat-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Champawat: मां शिला देवी महोत्सव का दूसरा दिन लोक कलाकारों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: मां शिला देवी महोत्सव का दूसरा दिन लोक कलाकारों ने बांधा समां
गायत्री जोशी
Updated Sat, 02 May 2026 05:09 PM IST
Link Copied
रीठासाहिब में चल रहे तीन दिवसीय मां शिला देवी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक कुमाऊंनी गीतों पर झूमते रहे। शुक्रवार रात महोत्सव में प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। लोक गायन फौजी ललित मोहन जोशी, बेबी प्रियंका, हरु जोशी, दीक्षा तोम्क्याल, संतोष रसीला ने कुमाऊंनी गीतों की एक से बढ़कर प्रस्तुति दी। लोक कलाकार लच्छू पहाड़ी ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि दायित्वधारी मुकेश महराना और पाटी ब्लॉक प्रमुख शंकर अधिकारी ने किया। उन्होंने मेले के आयोजन की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और भव्य बनाने की बात कही। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा ने कहा कि इस मेले का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को एकजुट करना, आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देना है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने डीएम मनीष कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके निर्देशन में ऐसे आयोजन सफल हो रहे हैं और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।