Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Kotdwar News
›
Kotdwar: Tribute paid to former CM Major General Bhuwan Chandra Khanduri; Manjinder Singh Bitta arrived from Delhi
{"_id":"6a22e75c4ae359531406985a","slug":"video-kotdwar-tribute-paid-to-former-cm-major-general-bhuwan-chandra-khanduri-manjinder-singh-bitta-arrived-from-delhi-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को को दी श्रद्धांजलि, दिल्ली से पहुंचे मनिंदरजीत सिंह बिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को को दी श्रद्धांजलि, दिल्ली से पहुंचे मनिंदरजीत सिंह बिट्टा
कोटद्वार। भाबर के दुर्गापुरी स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में पूर्व सीएम व मेजर जनरल स्व. भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेनि) को श्रद्धांजलि दी गई। यहां आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिल्ली से पहुंचे भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा व कर्नल (से. नि.) अजय कोठियाल समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा ने जनरल खंडूड़ी के राष्ट्र एवं समाज के प्रति योगदान को स्मरण किया। कर्नल कोठियाल ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने अपने पिता से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता का अनुशासन, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व भाव उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।