{"_id":"6a228d56437ccf58b001b419","slug":"video-recruit-constable-honored-for-saving-a-young-womans-life-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युवती की जान बचाने पर रिक्रूट आरक्षी का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: युवती की जान बचाने पर रिक्रूट आरक्षी का सम्मान
आगरा। तालाब में डूब रही युवती की जान बचाने वाले थाना फतेहपुर सीकरी में तैनात रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी को बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सम्मानित किया।
बुधवार शाम थाना फतेहपुर सीकरी में तैनात आरक्षी दीपक सोलंकी और सागर एक शिकायती पत्र की जांच कर लाैट रहे थे। दोनों ने ग्वालियर गेट के पास स्थित शाही तालाब में कूदते हुए एक युवती को देखा था। दीपक सोलंकी युवती की जान बचाने के लिए तालाब में कूद गए थे। गहरे पानी में गई युवती को काफी मशक्कत के बाद आरक्षी ने निकाल लिया।
आरक्षी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। युवती की जान बचाने पर रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र के साथ धनराशि भी प्रदान की गई। उन्हें प्रशंसा चिह्न दिलाने के लिए अनुशंसा की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।