{"_id":"69b147e5a828db0164063e2e","slug":"video-dac-system-poses-problem-for-gas-delivery-in-nainital-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में गैस डिलीवरी पर डीएसी सिस्टम बना मुसीबत, ओटीपी न आने से लौट रहे सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में गैस डिलीवरी पर डीएसी सिस्टम बना मुसीबत, ओटीपी न आने से लौट रहे सिलिंडर
गायत्री जोशी
Updated Wed, 11 Mar 2026 04:15 PM IST
Link Copied
नैनीताल में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए लागू की गई नई ओटीपी (डीएसी) व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। पिछले कई दिनों से सर्वर की तकनीकी खामियों के कारण उपभोक्ताओं के मोबाइल पर डीएसी कोड नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके चलते गैस एजेंसी सिलेंडर की डिलीवरी करने में असमर्थता जता रही हैं। नियमों के मुताबिक बिना डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड के हॉकर सिलेंडर नहीं दे सकते। जब हॉकर उपभोक्ता के घर पहुंचता है, तो पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक कोड आता है, जिसे सिस्टम में दर्ज करने के बाद ही डिलीवरी पूरी मानी जाती है। लेकिन वर्तमान में कोड न आने से हॉकरों को सिलेंडर वापस ले जाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बुकिंग के बावजूद हफ़्तों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।