{"_id":"6756a305692f00795902f832","slug":"video-halthavana-ma-thhamathhama-ka-satha-manaya-thauuthakada-thavasa-gata-para-jamakara-jhama-parava-sanaka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हल्द्वानी में धूमधाम के साथ मनाया दाऊदकंडी दिवस, गीतों पर जमकर झूमे पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हल्द्वानी में धूमधाम के साथ मनाया दाऊदकंडी दिवस, गीतों पर जमकर झूमे पूर्व सैनिक
दाऊदकंडी युद्ध की याद में पूर्व सैनिकों ने सोमवार को दाऊदकंडी बैटल ऑनर डे मनाया। दाऊदकंडी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गीतों पर पूर्व सैनिक जमकर झूमे। नौ दिसंबर 1971 को 12 कुमाऊं की बटालियन ने दाऊदकंडी पर कब्जा करके ढाका को जाने वाले रास्ते को खोलकर तिरंगा लहराया था। युद्ध में बटालियन ने 85 दुश्मनों को ढेर करते हुए 1312 दुश्मनों को बंदी भी बनाया था। हालांकि पल्टन के एक अधिकारी, एक जोसीओ और 16 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए युद्ध में शामिल हुए पूर्व सैनिकों ने अपनी यादें ताजा कीं और जीत की खुशी को एक-दूसरे के गले लगकर साझा किया। कार्यक्रम में कर्नल मेहता ने युद्ध की बारीकियों को बताते हुए अपने दौर की रणनीति पर चर्चा की। पूर्व सैनिक त्रिलोचन ने वीर सपूतों की यादों का ताजा कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सूबेदार आनंद जोशी ने सभी पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करते हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।